logo

हरभजन सिंह के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी, भज्जी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

हरभजन सिंह के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ठगी, भज्जी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

द फॉलोअप डेस्क
पंजाब से राज्यसभा सांसद और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के नाम पर ठगी हुई है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया इंस्टाग्राम (Instagram) पर हरभजन के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया था। जिससे लोगों से ऑडियो मैसेज किया जा रहा था। साथ ही लोगों के ऑडियो कॉल भी उस अकाउंट से भेजा जा रहा था। वहीं इस अकांउट पर भज्जी ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा कि ऐसा फर्जी अकाउंट से बचें।


हरभजन ने किया ट्वीट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने फर्जी अकाउंट के बारे में पता चलते ही कड़ा संज्ञान लिया है। हरभजन सिंह ने तुरंत अपने ट्विटर हैंडल पर मैसेज छोड़ा ' फेक अकाउंट से सतर्क रहें, यदि आपको कोई हरभजन 3 से मैसेज करता है और आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब न दें। वह आपसे पैसे मांगेगा और यह फर्जी अकाउंट है।' हरभजन ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा है कि यह उनका इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नहीं है। इस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भज्जी ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल से भी की है।