द फॉलोअप डेस्क:
Athgama Football Tournament: साहेबगंज (Sahibganj) जिले के पटना (Patna) प्रखंड स्थित आठगांमा फुटबॉल मैदान (Athgama Football) में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट (Football Tournament) का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर आयोजकों और खेल प्रेमियों ने उनका स्वागत किया।

फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ
मुख्य अतिथि संजय गोस्वामी ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर मुकाबले का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में मौजूद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजकों की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।
.jpeg)
खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने जुटे दर्शक
दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकाबले के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का आनंद लिया और उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट के आयोजन से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।