logo

MIvsKKR : मुबंई की ओर से पहला ओवर फेंकने आए अर्जुन तेंदुलकर, दिए इतने रन

मुबंई की ओर से पहला ओवर फेंकने आए अर्जुन तेंदुलकर, दिए इतने रन

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज के डबल हेडर मुकाबले में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीतकर मुबंई ने गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं इस मैच में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया है। अर्जुन पहला ओवर फेंकने आए। इस दौरान उन्होंने 5 रन दिया।

लंबे समय से कर रहे थे इंतजार

अर्जुन तेंदुलकर तीन साल से मुंबई इंडियंस के कैंप में शामिल थे। उन्हें लगातार बेंच पर इंतजार करना पड़ा। पिछले सीजन भी अटकलें थीं कि वह डेब्यू कर सकते हैं पर उन्हें मौका नहीं मिला। अब सीजन के चौथे मुकाबले में अर्जुन को मुंबई की कैप मिल गई है। उन्हें रोहित शर्मा ने कैप सौंपी और इसके बाद अपने गले भी लगाया।इस मुकाबले में रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं और सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभाल रहे हैं। साथ ही जोफ्रा आर्चर भी यह मुकाबला कोहनी में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं।

अर्जुन तेंदुलकर का करियर
अर्जुन ने 2021 में पहली बार मुंबई के लिए हरियाणा के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने नवंबर 2022 में गोवा के लिए लिस्ट ए और उसके अगले महीने राजस्थान के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था। अर्जुन प्रथम श्रेणी में सात मैचों में 223 रन बनाने के अलावा 12 विकेट ले चुके हैं। वहीं, सात लिस्ट ए मैचों में उनके नाम आठ और नौ टी20 मैचों में 12 विकेट हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT