logo

नतिनी की तबीयत खराब थी! शख्स ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर पड़ोस की महिला को पीट दिया

9188news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

बंशीधर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव में 55 वर्षीय महिला के साथ  गांव के ही व्यक्ति ने मारपीट की।  मारपीट के बाद देवंती देवी बुरी तरह से घायल हो गई। देवंती देवी के पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर मारपीट की गई। घटना से गांव में काफी तनाव है। ये मामला अंधविश्वास का है। 

नतिनी की तबीयत खराब थी
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में ही रहने वाले अयोध्या राम की नतिनी की तबीयत खराब थी। अयोध्या राम ने देवंती देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाया। उसने देवंती के साथ मारपीट भी की। मारपीट की घटना में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। उनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। 

गाली गलौज कर रहा था आरोपी
अयोध्या राम पहले देवंती के साथ  गाली गलौज कर रहा था। जब उसने उसका विरोध किया तो अयोध्या राम, कृष्णा राम, राकेश राम ने मारपीट शुरू कर दी जिससे वो घायल हो गयी। महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।