logo

मनचलों ने 2 नाबालिग लड़कियों को खिलाया जहर, 1 की मौत! कब्र खोद कर शव का हुआ पोस्टमॉर्टम

मनचलों ने 2 नाबालिग लड़कियों को खिलाया जहर, 1 की मौत! कब्र खोद कर शव का हुआ पोस्टमॉर्टम
द फॉलोअप टीम, गढ़वा:

बरडीहा थाना क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ आइए जानते है। दरअसल इस क्षेत्र में रहने वालें कुछ मनचले लड़को ने दो सगी बहनों से उनके साथ गलत काम करने को कहा था।

नाबालिग बच्चियों को खिलाया जहर
जब दोनों बच्चियां तैयार नहीं हुई तो उन लोगों ने उन्हें एक दवा खिला दी। यह कहकर की ये पेट दर्द की दवा है। वह जहर थी। जहर खाने से एक बहन की मौत हो गई। इसके बाद इस मामले को दबाने के लिए  गांव के लोगों ने मृतका के पिता को समझा-बुझाकर झटपट शव दफना दिया। जब पुलिस को यह बात मालूम हुई तो पुलिस ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और कार्रवाई शुरू कर दी। 

चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मजिस्ट्रेट की नियुक्ति हुई। उनके निर्देश पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लड़की के पिता ने गांव के शमशेर नामक युवक और साथ ही चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है।