logo

Corona In Jharkhand: राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, 24 घंटे में मिले 1 हजार 924 नये मरीज

Corona In Jharkhand: राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 9 हजार के पार, 24 घंटे में मिले 1 हजार 924 नये मरीज
द फॉलोअप टीम, रांची :

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बीते 24 घंट में राज्य में 1 हजार 925 नये मरीज मिले हैं। इस दौरान 553 लोगों ने कोरोना को मात दी। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हजार 249 तक पहुंच गयी है। राजधानी रांची में ही केवल 4 हजार 721 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी। मृतकों में चतरा, गुमला, पलामू, साहिबगंज से एक-एक, धनबाद से 2, पूर्वी सिंहभूम से 3 और राजधानी रांची से 8 मरीज शामिल हैं। 

राज्य में वैक्सीन हुआ रीस्टोक 
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्यवासियों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को रांची के भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविशील्ड के 10 लाख डोज पहुंचे। वैक्सीन अब राज्य के सभी जिले के सदर अस्पताल में सप्लाई की जा रही है।


जारी रिपोर्ट्स के अनुसार इन जिलों में मिले इतने मरीज -

बोकारो से 61
चतरा से 19
देवघर से 52  
धनबाद से 94
दुमका से 70
पूर्वी सिंहभूम से 250  
गढ़वा से 28
गिरिडीह से 12
गोड्‌डा से 25
गुमला से 37
हजारीबाग से 36
जामताड़ा से 55
खूंटी से 61
कोडरमा से 65
लातेहार से 26
लोहरदगा से 25
पाकुड़ से 26
पलामू से 33
रामगढ़ से 64
रांची से 754
साहेबगंज से 49
सरायकेला से 13
सिमडेगा से 15
पश्चिमी सिंहभूम से 49