द फॉलोअप टीम, रांची:
लंबे समय से जैक अध्यक्ष का पद खाली था, जिस वजह से झारखंड शिक्षा बोर्ड में कई फैसले लंबित हो गये हैं। मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। डॉ. अनिल कुमार महतो को जैक का अध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं विनोद सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अधिसूचना जारी करने की सूचना दी है।

एग्जामिनेशन कंट्रोलर रह चुके हैं अनिल महतो
बता दें कि अनिल महतो रांची यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर रह चुके हैं। उससे पहले विनोद बिहारी विश्वविद्यालय कोल्हान के प्रो वीसी भी रह चुके हैं। जैक अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से झारखंड शिक्षा बोर्ड में कई फैसले टले हुए थे। 10वीं और 12 वीं परीक्षा की तारीखों पर भी कोई फैसला नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब जब अध्यक्ष की नियुक्ती हो गयी है तो हो सकता है सभी लंबित मामलों पर जल्द फैसला लिया जा सकेगा।