logo

India Corona Update: एक दिन में सामने आये 3,86,452 कोरोना मरीज, टूटा सारा रिकॉर्ड

India Corona Update: एक दिन में सामने आये 3,86,452 कोरोना मरीज, टूटा सारा रिकॉर्ड
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही। यहां रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में बीते 24 घंटे में देश में 3 लाख 86 हजार 452 नये मामले सामने आये हैं। अब तक 1 करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1 करोड़ 53 लाख 84 हजार 418 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से तबाही
भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मौत का आंकड़ा भी काफी बढ़ गया है। अब तक  2 लाख 8 हजार 330 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्विट मरीजों की संख्या 31 लाख 70 हजार 228 है। इस बीच 15 करोड़ 22 लाख 45 हजार 179 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। झारखंड में कोरोना के 5 हजार 961 नये मामले सामने आये। इस बीच राज्य में 145 मरीजों की मौत हो गयी। 

महाराष्ट्र सहित इन राज्यों में हालात बेकाबू
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 15 हजार 804 नये मामले सामने आये। इस बीच 286 लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली में कोरोना के 24 हजार 235 नये मामले सामने आये। इस बीच 395 मरीजों की मौत हो गयी बिहार में 13 हजार 89 नये मरीज मिले और 89 लोगों की मौत हो गयी। महाराष्ट्र में कोरोना के 66 हजार 159 मरीज मिले। इस बीच 771 मरीजों की मौत हो गयी। गुजरात में 14 हजार 327 मामले सामने आये। इस बीच 180 मरीजों की मौत हो गयी। मध्य प्रदेश में संक्रमण के 12 हजार 762 मामले सामने आये। 

वैक्सीनेशन अभियान में आएगी रुकावट! 
बंगाल में 17 हजार 403 नये मामले सामने आय़े। इस बीच 89 लोगों की मौत हो गयी। राजस्थान में 17 हजार 269 नये मामले सामने आये। 158 मरीजों की मौत हो गयी। भारत में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर काफी तबाही मचा रही है। रोजाना 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच भारत में 1 मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी की जा रही है। राज्यों का कहना है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं है। वैक्सीनेशन में रूकावट आ सकती है।