logo

JAC बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक इंटर का पेंडिंग रिजल्ट, जानिए कितने बच्चों को मिली सफलता

JAC बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक इंटर का पेंडिंग रिजल्ट, जानिए कितने बच्चों को मिली सफलता

द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक और इंटर का पेंडिंग रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें इंटर-मैट्रिक की स्पेशल परीक्षा, मध्यमा, फुफानिया, मौलवी और वोकेशनल का परीक्षा परिणाम जारी किया गया है। गौरतलब है कि परिणामों के मुताबिक मैट्रिक की परीक्षा में 62.47 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुये हैं, वहीं 37 फीसदी से ज्यादा बच्चे फेल हो गये हैं। 

इंटर आर्ट्स में 48 फीसदी बच्चे फेल
इंटर आर्ट्स की बात की जाये तो इसमें 48 फीसदी बच्चे फेल हो गये हैं। इंटर साइंस में महज 62.10 फीसदी बच्चों को कामयाबी मिली है। इंटर कॉमर्स में पास होने वाले बच्चों की संख्या 53.42 फीसदी है लेकिन महज 12 फीसदी बच्चों ने ही फर्स्ट डिवीजन से परीक्षा पास की है। गौरतलब है कि इसमें 36 फीसदी बच्चे सेकेंड डिवीजन से पास हुये हैं। मैट्रिक की स्पेशल परीक्षा में 19 हजार 33 बच्चों को कामयाबी मिली। इंटर के तीनों स्ट्रीम को मिलाकर कुल 36 हजार 879 बच्चों को कामयाबी मिली। 

सेकेंड डिवीजन वाले बच्चों की संख्या
मैट्रिक में सेकेंड डिवीजन से पास होने वाले बच्चों की संख्या तकरीबन 35 फीसदी है जो कुल पास होने वाले बच्चों का 50 फीसदी से भी ज्यादा है। इंटर की आर्ट्स में 35 फीसदी बच्चों, साइंस में 33.5 फीसदी बच्चों औऱ कॉमर्स में 36 फीसदी बच्चों को सेकेंड डिवीजन मिला है। गौरतलब है कि ये आंकड़ा कुल उत्तीर्ण हुए बच्चों का 50 फीसदी से ज्यादा है। 

100 फीसदी रहा मौलवी का परिणाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी मौलवी की परीक्षा का रिजल्स 100 फीसदी रहा। इसमें 1 हजार 713 बच्चे शामिल हुए थे। सभी को सफलता मिली। 1 हजार 93 बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास हुये हैं। महज 1 बच्चा थर्ड डिवीजन से पास हुआ। फुफानियां में 99.88 फीसदी बच्चों को कामयाबी मिली है। गौरतलब है कि ये परिणाम तब जारी नहीं किया गया था।