logo

Corona Update Jharkhand: झारखंड में बीते 24 घंटे में मिले 3,198 नये मरीज, 13 लोगों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि

Corona Update Jharkhand: झारखंड में बीते 24 घंटे में मिले 3,198 नये मरीज, 13 लोगों में यूके स्ट्रेन की पुष्टि
द फॉलोअप टीम, रांची: 

झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले डराने वाले हैं। इस बीच झारखंड में कोरोना के नये स्ट्रेन का पता चला है। जानकारी के मुताबिक राज्य के 13 लोगों में कोरोना के यूके स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। इनमें से 11 लोग राजधानी रांची के रहने वाले हैं जबकि बाकी 2 लोग जमशेदपुर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 13 लोगों में कोरोना के यूके स्ट्रेन की पुष्टि की है। इससे राज्य में हड़कंप मचा गया है। 

भुवनेश्वर के लैब में जांच से खुलासा
नये डबल वेरिएंट स्ट्रेन की पुष्टि भुवनेश्वर के लैब में जीनेम सिक्वेंसिंग के माध्यमस से की गयी है। राज्य सरकार ने प्रदेश के कुछ पॉजिटिव नमूनों को जांच के लिये भुवनेश्वर भेजा था जहां से ये रिपोर्ट आई। बता दें कि कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक है। ये सीधे फेफड़ों में हमला करता है। जनवरी महीने के आखिर में भारत के कुछ राज्यों से 18 नये वैरिएंट का पता चला था। 

झारखंड में 31 कोरोना मरीजों की मौत
झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 हजार 198 नये मरीजों की पहचान हुई है। रांची में सबसे ज्यादा 1 हजार 273 मरीज मिले हैं। इस बीच राज्य में 31 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने सुझाव दिया है कि एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले यात्रियों का एंटीजन टेस्ट किया जाना चाहिये। इस समय वहां आरटीपीसीआर से जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों की जांच की जा रही है।