logo

पहले पत्नी को जमकर पीटा फिर दुपट्टे से घोंट दिया उसका गला, मची सनसनी

पहले पत्नी को जमकर पीटा फिर दुपट्टे से घोंट दिया उसका गला, मची सनसनी
द फॉलोअप टीम, छपरा:

मांझी थाना क्षेत्र के नटवर गोपी गांव में एक महिला की हत्या कर दी गयी। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए। सोमवार की सुबह स्थानीय लोगों ने महिला का शव छत पर पड़ा देखा। इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। 

पति-पत्नी में होता था विवाद
मृतका की पहचान शुभतारा खातून के रूप में हुई है। ससुराल वालों पर आरोप है कि उसका पति उससे झगड़ा कर रहा था। शुभतारा ने विरोध किया तो उसे पति कादिर मियां ने जमकर पीटा फिर दुपट्‌टे से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पारिवारिक विवाद में की हत्या
स्थानीय लोग घरेलू विवाद में हत्या करने की बात कह रहे हैं। शुभतारा के ससुराल वालों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शुभतारा खातून की शादी 17 साल पहले हुई थी। दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था। शुभतारा की एक एक बेटी और तीन बेटे है। उन सबका रो-रोकर बुरा हाल है।