द फॉलोअप टीम, रांची:
अंग्रेजी के युवा राइटर फ्रैंक हुज़ूर ने गुरुवार शाम सूबे के सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की। उन्हें अपनी किताब "हिटलर इन लव विद मैडोना' और दिशोम गुरु शिबू सोरेन पर केंद्रित अपनी अंग्रेजी पत्रिका सोशसलिस्ट फैक्टर का अंक सौंपा। इन दिनों वो झारखंड आंदोलन के अगुवा रहे झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी पर ही किताब लिखने के लिए नोट्स ले रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने सीएम से भेंट की है।
इमरान: द अनटोल्ड स्टोरी बेस्टसेलर
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान (प्रधानमंत्री पाकिस्तान) पर लिखी उनकी किताब "इमरान वर्सेस इमरान: द अनटोल्ड स्टोरी' बेस्टसेलर हो चुकी है। उसके बाद आई "इमरान खान द फाइटर' भी अंग्रेजी जगत में खूब चर्चा में रही।
संघर्ष से भरी है गुरुजी की जिंदगी
लेखन के सवाल पर बताया, गुरुजी की समूची जिंदगी संघर्ष से भरी रही है। आदिवासियों के बीच उन्हें दिशोम गुरु कहा जाता है। हमारी किताब इसके कारण को तलाशने का काम करेगी