logo

बर्निंग ट्रेन बनी देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस! जानें कैसे हुआ हादसा

6339news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी। शनिवार को देहरादून-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नंबर सी-5 में कंसराव स्टेशन के पास आग लग गयी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। मुरादाबाद के रेल प्रबंधक तरूण प्रकाश ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि यात्रियों की जान सुरक्षित है। 

सभी यात्रियों की जान बचाई गयी
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी है कि ट्रेन में लगी आग को समय रहते काबू पा लिया गया। सभी यात्रियों को समय रहते बोगियों से बाहर निकाल लिया गया। यदि देर हो जाती को बड़ा हादसा हो सकता था। सभी यात्री सुरक्षित हैं।