logo

इससे पहले कि किसी की जान बचा पाते, दवा सप्लाई करने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत

इससे पहले कि किसी की जान बचा पाते, दवा सप्लाई करने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत
द फॉलोअप टीम, रांची:
वो इससे पहले कि दवाइयों से किसी की उखड़ती सांस थाम पाता, उसकी ही सांस एक सड़क हादसे में थम गई। घटना बेड़ो के मांडर थाना क्षेत्र के कंजिया पुल के पास की है। सड़क दुर्घटना में एक उस व्यक्ति की मौत हो गई। नाम कैलाश वर्मा। वह रांची के महावीर चौक का रहने वाला था। श्रद्धानन्द रोड पर उनकी एक रोहित मेडिकल नाम की दवा  दुकान है।

दवा लेकर जा रहे थे कैलाश
कैलाश दवा लेकर रांची से टांगरबसूली जा रहे थे। इसी दौरान कंजिया पुल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई।