logo

कनाडा: स्कूल परिसर में मिला 215 बच्चों का शव, लापरवाही से गई थी 3200 बच्चों की जान

कनाडा: स्कूल परिसर में मिला 215 बच्चों का शव, लापरवाही से गई थी 3200 बच्चों की जान
द फॉलोअप टीम, डेस्क:

कनाडा का सबसे बड़ा आवासीय विद्यालय माने जाने वाले स्कूल परिसर में 215 बच्चों के शव दफन किये मिले हैं। कुछ बच्चों की उम्र तीन वर्ष तक की है। एक अधिकारी के अनुसार जमीन भेदी ने रडार की सहायता से पिछले हफ्ते ही शवों का पता लगाया। आशंका है कि और अधिक शव मिल सकते हैं क्योंकि स्कूल परिसर के कई इलाकों की छानबीन अभी तक नहीं की गई है।

दुर्व्यवहार और लापरवाही से हुई थी मौत
पहले की एक प्रेस विज्ञप्ति में अधिकारी ने कहा, 'कैमलूप्स इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल में जो हुआ है उसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता.' ट्रूथ एंड रिकांसिलिएशन कमीशन ने पांच वर्ष पहले संस्थान में बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर विस्तृत रिपोर्ट दी थी' उस रिपोर्ट में बताया गया था कि दुर्व्यवहार एवं लापरवाही के कारण 3200 बच्चों की मौत हो गई थी। कैमलूप्स स्कूल में 1915 से 1963 के बीच भी 51 मौतें हुई थी। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रमुख जॉन होरगान ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है जिसके बारे में अब पता चला है।