द फॉलोअप टीम, रांची:
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की मुश्किलें बढ़ती दिख रहीं हैं। इस मामले की जांच कर रहे पदाधिकारी भी अब मामले में रेस हो गये हैं। अदालत ने सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी कर दिया गया है। लग रहा है कि जल्द ही सुनील तिवारी की गिरफ्तारी हो सकती है। रांची सिविल कोर्ट के अपर आयुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत से सुनील तिवारी के खिलाफ वारंट जारी किया गया है।
यौन शोषण का आरोप
बता दें कि सुनील तिवारी पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप खूंटी की रहने वाली एक युवती ने लगाया है। अरगोड़ा थाने में युवती ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़िता ने उन पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही थी, अब बात गिरफ्तारी तक आ पहुंची है।

भाजपा नेता कर रहे समर्थन
इस प्रकरण में हर दिन नए मोड़ सामने आ रहे हैं। युवती के परिजनों के द्वारा इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हेवियस कोरपस भी दायर की गई है। अपनी इस याचिका के माध्यम से प्रार्थी ने झारखंड हाईकोर्ट से गुहार लगायी थी कि उसके परिजनों की रिहाई के लिए अदालत हस्तक्षेप करे। इस मामले को लेकर भाजपा के कई नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई तरह की बयानबाजी भी हुई है।