logo

दो माह बाद आखिर बिहार के मंत्रिमंडल का विस्तार, अब हो गए 31 मंत्री, जानिये किसको कौन सा विभाग

4973news.jpg
द फॉलोअप टीम, पटना:
नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार को बने हुए दो महीने हो गए। लेकिन मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हो रही थी। जिसकी वजह जदयू और भाजपा के बीच जिच बताई जा रही थी। रोज नए नाम आते और बिसरा दिए जाते थे। कल रात तक कुछ भी साफ नहीं था। लेकिन सुबह 17 नए वजीरों को शपथ दिला दी गई। जिसमें भाजपा कोटे से 9 और जदयू कोटे से 8 नेता (इसमें एक निर्दलीय शामिल) शामिल हैं।

भाजपा कोटे से 9
शाहनवाज हुसैन, प्रमोद कुमार, सम्राट चौधरी, नीरज सिंह, सुभाष सिंह, नितिन नवीन, नारायण प्रसाद, आलोक रंजन झा और जनक राम 
जदयू कोटे से 7
श्रवण कुमार, मदन सहनी, संजय झा, लेसी सिंह, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान
निर्दलीय 1
सुमित कुमार सिंह 



किसको कौन सा मिला मंत्रालय

1 शाहनवाज हुसैन-उद्योग विभाग

2 श्रवण कुमार-ग्रामीण विकास

3 मदन सहनी-समाज कल्याण विभाग

4 प्रमोद कुमार-गन्ना और विधि विभाग

5 संजय कुमार झा-जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

6 लेसी सिंह - खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण

7 सम्राट चौधरी-पंचायती राज

8 नीरज कुमार सिंह बब्लू - पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

9 सुभाष सिंह-सहकारिता विभाग

10 नितिन नवीन-पथ निर्माण विभाग

11 सुमित कुमार सिंह-विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी विभाग

12 सुनील कुमार-मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग

13 नारायण प्रसाद पर्यटन विभाग

14 जयंत राज-ग्रामीण कार्य

15 आलोक रंजन झा-कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

16 मो.जमां खां अल्पसंख्यक कल्‍याण

17 जनक राम-खान एवं भूतत्व विभाग 

कुल 31 मंत्रियों के मंत्रालय