logo

CORONA विस्फोट! झारखंड में बीते 24 घंटे में मिले 690 नए मरीज, रिकवरी रेट में आ रही गिरावट

CORONA विस्फोट! झारखंड में बीते 24 घंटे में मिले 690 नए मरीज, रिकवरी रेट में आ रही गिरावट
द फॉलोअप टीम, रांची : 
राज्य में कोरोना संकट दोबारा अपने चरम पर पहुँच रहा है। राजधानी रांची में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को राजधानी में 369 संक्रमित मरीज मिले हैं, तो वहीं जमशेदपुर में 71 मरीजों की पुष्टि हुई है। फिलहाल पूरे राज्य में कुल मरीजों की संख्या 690 है, जिसमे से एक मरीज की मौत हो गयी है। इसी के साथ पूरे राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 3500 के आंकड़े को पार कर चुकी है। यह एक खतरनाक स्थिति की तरफ इशारा कर रहा है। 
गिर रही रिकवरी रेट 
जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में रिकवरी रेट गिर रहा है।  बता दें कि बोकारो में 27 और देवघर में 22 मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1113 पहुंच गया है। एक तरफ मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है वहीं, दूसरी तरफ रिकवरी रेट भी लगातर गिर रहा है। गुरुवार को रिकवरी रेट 96.42% पर पहुंच गया।