logo

India Corona Update: सवा 4 लाख नए केस के साथ टूटा सारा रिकॉर्ड, वैज्ञानिकों ने दी तीसरी लहर की चेतावनी

India Corona Update: सवा 4 लाख नए केस के साथ टूटा सारा रिकॉर्ड, वैज्ञानिकों ने दी तीसरी लहर की चेतावनी
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 
भारत में कोरोना की दूसरी लहर भीषण तबाही मचा रही है। गुरुवार को कोरोना के नए मामलों ने अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 4 लाख 12 हजार 261 संक्रमितों की पहचान हुई। इस बीच रिकॉर्ड 3 हजार 890 लोगों की मौत हो गयी। देश में अब तक 2 करोड़ 10 लाख 77 हजार 410 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 

महाराष्ट्र बना सर्वाधिक प्रभावित राज्य
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 3 लाख 37 हजार लोगों ने कोरोना को मात दी थी। गुरुवार को ये आंकड़ा घटकर 3 लाख 29 हजार पर पहुंच गया। इस वक्त महाराष्ट्र कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित है। बीते 24 घंटे में यहां 57 हजार 640 लोगों की मौत हो गयी। इस बीच यहां 920 लोगों की मौत हो गयी। कर्नाटक में 50 हजार 112 मरीज मिले। 346 मरीजों की मौत हो गयी। 



फरवरी के आखिरी सप्ताह से बढ़ा मामला
गौरतलब है कि इस वक्त भारत में कोरोना की दूसरी लहर जारी है। फरवरी में लग रहा था कि महामारी काबू में आ चुकी है। खतरा टल गया लेकिन ऐसा नहीं था। फरवरी के आखिरी सप्ताह में कोरोना संक्रमण ने दोबारा पांव पसारा और रोजाना लाखों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना की लहर इतनी तेज है कि भारत का हेल्थ सेक्टर पूरी तरह से चरमरा गया। ऑक्सीजन और बेड की कमी दुर्भाग्यपूर्ण है। 

भारत में कोरोना की तीसरी लहर आयेगी
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार ने चेतावनी दी है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। वैज्ञानिक सलाहकार ने कहा कि भारत को तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा। इससे पहले पिछले ही साल वैज्ञानिकों ने दूसरी लहर की चेतावनी भी दी थी। दूसरी लहर के लिए जिस तरह से चौकस रहना चाहिए था। जो तैयारियां की जानी चाहिए थी। वो नहीं की गयी।