logo

बिहार जाने वाली टाटा-छपरा ट्रेन में सीटें खाली, बुक करें टिकट

बिहार जाने वाली टाटा-छपरा ट्रेन में सीटें खाली, बुक करें टिकट
द फॉलोअप टीम, रांची :  
दिवाली और छठ में बिहार जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। टाटा से छपरा जाने वाली टाटा-छपरा ट्रेन (08181) इन दिनों खाली जा रही है। टाटा के अलावा झारखंड के दूसरी जगहों से बिहाप जाने वालों को पहले टाटा जाना होगा। इसी तरह छपरा के अलावा बिहार के अन्य जगहों पर जाने वालों को भी छपरा से अपने घर की दूरी तय करनी होगी। आप जाना चाहें तो टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। बता दें कि रांची से छपरा जाने के लिए यही एक मात्र ट्रेन है। बस से सफर करना अच्छा नहीं लगता हो तो ट्रेन का विकल्प आपके सामने खुला है। 

प्रतिदिन 500 से अधिक सीटें हैं खाली - 
30 नवंबर तक चलने वाली यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को रांची से रवाना होगी। इस ट्रेन में 2s यानी बैठकर जाने के लिए 5 नवंबर को 554, 6 नवंबर को 559 सीट, 9 नवंबर को 542 सीट, 10 नवंबर को 558 सीट, 12 नवंबर को 542 सीट, 13 नवंबर को 514 सीट, 16 नवंबर को 272 सीट, 17 नवंबर को 428 सीट और 19 नवंबर को 564 सीटें उपलब्ध है। 20 नवंबर को 585 सीट, 23 नवंबर को 562 सीट, 24 नवंबर को 572 सीट, 26 नवंबर को 571 सीट, 27 नवंबर को 567 सीट और 30 नवंबर को 569 सीटें खाली हैं। इस कोच में टाटा से छपरा जाने का किराया 225 रुपये है।
स्लीपर क्लास में 16 और 17 नवंबर को सीट बुकिंग के लिए आपको वेटिंग लिस्ट में रहना होगा। लेकिन उसके पहले 5 नवंबर को 320 सीट, 6 नवंबर को 322 सीट, 9 नवंबर को 283 सीट, 10 नवंबर को 258 सीट, 12 नवंबर को 195 सीट, 13 नवंबर को 201 सीट उपलब्ध है। दिवाली के बाद 19 नवंबर को 338 सीट 20 नवंबर को 347 सीट, 23 नवंबर को 312 सीट, 24 नवंबर को 334 सीट, 26 नवंबर को 346 सीट, 27 नवंबर को 317 सीटें और 30 नवंबर को 324 सीटें उपलब्ध हैं। स्लीपर कोच में टाटा से छपरा जाने का किराया ₹455 है। 

थर्ड एसी में उपलब्ध सीटें - 
थर्ड एसी में भी 16 और 17 नवंबर को आपको वेटिंग लिस्ट में रहना पड़ेगा। 5 नवंबर को 66 सीट, 6 नवंबर को 54 सीट, 9 नवंबर को 52 सीट, 10 नवंबर को 50 सीट, 12 नवंबर को 44 सीट, 13 नवंबर को 63 सीट और 19 नवंबर को 58 सीट उपलब्ध है। 16 नवंबर को 5 वेटिंग लिस्ट है। जबकि 17 नवंबर को अभी तीन आरएसी चल रहा है। 20 नवंबर को 67 सीट, 23 नवंबर को 60 सीट, 24 नवंबर को 66 सीट, 26 नवंबर को 63 सीट और 27 नवंबर को 61 सीट, 30 नवंबर को 61 सीटें उपलब्ध है।  थर्ड एसी में टाटा से छपरा का किराया 1235 रुपये है।
सेकंड एसी में सीटें - 
सेकंड एसी में 5 नवंबर को 19 सीट, 6 नवंबर को 19 सीट, 9 नवंबर को 13 सीट, 10 नवंबर को इस ट्रेन में 17 सीट, 12 नवंबर को 8 सीट, 13 नवंबर को 18 सीट, 17 नवंबर को 12 सीट, और 19 नवंबर को 19 सीटें, 20 नवंबर को 17 सीट, 23 नवंबर को 19 सीट, 24 नवंबर को 19 सीट, 26 नवंबर को 19 सीट,  27 नवंबर को 17 सीटें और 30 नवंबर को 19 सीटें उपलब्ध हैं। सेकंड एसी में टाटा से छपरा का किराया 1760 रुपये है।