द फॉलोअप टीम, भोजपुर:
अपराधियों ने बीती रात भोजपुर में JDU कार्यकर्ता के घर में घुसकर सिर में गोली मारकर ह्त्या कर दी। मृतक लौहार श्रीपाल गांव के रहने वाले थे उनका नाम धर्मपाल राम बतया जा रहा है। सिर में गोली लगने से तुरंत ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोजपुर में अपराधी आये दिन बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 4 घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो घटनाएं हुई है।
5 घंटे आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग रहा जाम
आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग को जाम रखा। आगजनी कर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिला प्रशासन के आश्वासन दिया है कि जल्द ही हत्यारे को पकड़ा जायेगा। साथ ही बड़हरा BDO और थाना प्रभारी ने लोगों मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन दिया है। इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है ।