logo

धालभूमगढ़ वन विभाग के समीप लगी आग, बेशकीमती लकड़ियां जलकर हुई राख

धालभूमगढ़ वन विभाग के समीप लगी आग, बेशकीमती लकड़ियां जलकर हुई राख
द फॉलोअप टीम, घाटशिला 
धालभूमगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आग लगने से बेशकीमती लकड़ियां जलकर ख़ाक हो गयी है। ये लकड़ियां काफी मूल्यवान थी। आग के बारे में जिसे ही सूचना मिली वन विभाग कार्यालय से प्रशासन को सूचना देकर दमकल की गाड़ियां भेजने का आग्रह किया गया।

सूचना पर तत्काल घाटशिला स्थित एचसीएल कंपनी तथा बहरागोड़ा से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और  आग बुझाने में जुटी है।  तीन दमकल गाडि़यां आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें.....