logo

UP : लुलु मॉल विवाद पर योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, कहा- सम्प्रदायिक विद्वेष पैदा करने की हो रही कोशिश 

लुलु मॉल विवाद पर योगी आदित्यनाथ की चेतावनी, कहा- सम्प्रदायिक विद्वेष पैदा करने की हो रही कोशिश 

डेस्क:
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) के लखनऊ(Lucknow) में मौजूद लुलु मॉल(Lulu mall) विवाद गहराता जा रहा हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi adityanath) ने कहा कि कुछ लोग मॉल को लेकर अनावश्यक बयानबाज़ी कर और उसके नाम पर प्रदर्शन करके लोगों के आवागमन को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मामले को लेकर अराजकता(Anarchy) पैदा करने और सांप्रदायिक विद्वेष(Communal hatered) की स्थिति पैदा करने की जो कोशिश हो रही है। इसे लखनऊ प्रशासन को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए। किसी भी शरारत को स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रशासन को  माहौल ख़राब करने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए। 

क्या है मॉल से जुड़ा विवाद
यूपी के लखनऊ में 10 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ ने लुलु मॉल का उद्घाटन किया था। इसे लखनऊ का सबसे बड़ा मॉल बताया जा रहा है। उद्घाटन के बाद मॉल में नमाज़ पढ़े जाने का एक वीडियो सामने आया था। जिसके बाद से ये विवादों में बना हुआ है। इस वीडियो के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा नाम के एक हिंदूवादी संगठन ने गुरुवार को मॉल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इस पर बुलडोज़र चलाने की मांग की। 

सार्वजनिक इलाक़ों में धार्मिक गतिविधियों पर पिछले साल से लगा है प्रतिबंध
हालांकि पिछले साल, योगी आदित्यनाथ सरकार ने सार्वजनिक इलाक़ों में धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। ये फ़ैसला सड़क पर नमाज़ पढ़े जाने को लेकर हुए विवाद के बाद लिया गया था। अब इस मामले में सीएम योगी ने कहा है कि किसी को भी सड़क पर कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।