डेस्क:
भारतीय सेना भर्ती की नई योजना अग्निपथ का बिहार,उत्तर प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में ज़बरदस्त विरोध हो रहा है। इससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार अब सख्त क़दम उठा रही है। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्य के चार ज़िलों में छह मुक़दमे दर्ज किए हैं। समाचार एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक 109 लोगों की गिरफ़्तारी बलिया ज़िले में हुई है। सेना भर्ती को लेकर केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर प्रदेश के कई जिलों में भयंकर बवाल देखने को मिला है। बलिया, अलीगढ़ और मथुरा जिले में बवाल के साथ-साथ आगजनी की खबरें भी सामने आई है।

बलिया में सबसे ज्यादा गिरफ्तारी
बवाल काट रहे प्रदर्शनकारियों में सबसे अधिक 109 लोगों की गिरफ़्तारी बलिया ज़िले में हुई है। उसके बाद मथुरा में 70, अलीगढ़ में 30, वाराणसी में 27 और गौतम बुद्ध नगर में 15 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। बताया गया है कि वाराणसी में सबसे ज़्यादा तीन मामले और गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और फिरोज़ाबाद में एक-एक मामले दर्ज किए गए हैं। इसी हफ़्ते मंगलवार को सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ का ऐलान किया था। इस योजना के तहत सेना के तीनों अंगों में अब चार-चार साल के लिए जवानों की भर्ती की जाएगी। साथ ही उन्हें पेंशन भी नहीं दी जाएगी। योजना का विरोध उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में हो रहा है।

एडीजी एलओ ने घटना से जुड़ी जानकारी दी
अग्निपथ योजना को लेकर हुए विरोध पर ADG, Law and order प्रशांत कुमार ने बताया कि कुछ जिलों में छिटपुट घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि बलिया में रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक बोगी में उपद्रवियों के द्वारा आग लगा दी गई।
उत्तर प्रदेश: #AgnipathRecruitmentScheme के विरोध में चार ज़िलों में छह FIR दर्ज़ की गई है। अब तक 260 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। pic.twitter.com/XZtD8DI4XP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2022