logo

‘मैं मां का ही अंश हूं, वह हर पल मेरे साथ हैं’, मां की याद में भावुक हुए हेमंत सोरेन

‘मैं मां का ही अंश हूं, वह हर पल मेरे साथ हैं’, मां की याद में भावुक हुए हेमंत सोरेन

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन को याद कर भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं मां का ही अंश हूं। वह हर पल मेरे साथ हैं।” उनकी इन पंक्तियों में मां के प्रति गहरा प्रेम और उनके जाने के बाद की भावनाएं झलक रही हैं। 7 अक्टूबर को रूपी सोरेन के निधन के बाद से ही मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ इस कठिन समय से गुजर रहे हैं। मां को खोने का दर्द उनके इस संदेश में साफ महसूस किया जा सकता है।


नेमरा में मां की यादों के बीच बिता रहे समय
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस वक्त अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं, जहां वह मां की यादों के बीच समय बिता रहे हैं। मां के निधन के दिन वह बेहद भावुक नजर आए थे और पार्थिव शरीर के पास फूट-फूटकर रो पड़े थे। उन्होंने अपनी मां को मुखाग्नि भी दी थी। अब वह विधि-विधान के साथ मां के अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में पूरी कर रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में परिवार के बीच रहते हुए वह मां के साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं।


एक साल के भीतर माता-पिता दोनों को खोने का गम
हेमंत सोरेन के लिए यह समय बेहद कठिन है। करीब एक साल पहले उनके पिता शिबू सोरेन का निधन हुआ था। अब मां रूपी सोरेन को खोने से उनके जीवन में एक और बड़ा खालीपन आ गया है। माता-पिता दोनों को खोने का दर्द किसी भी व्यक्ति के लिए बेहद गहरा होता है। मुख्यमंत्री की मां भले ही उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनसे मिला संस्कार हमेशा उनके साथ है। 

Tags - Hemant Soren Rupi Soren Jharkhand News Emotional Post Nemra