दिल्ली:
अरुणांचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में शहीद जवानों को तेजपुर स्थित वायु सेना स्टेशन में श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गये थे। भारतीय सेना ने आधिकारिक बयान में बताया कि ये सभी जवान गश्ती दल का हिस्सा थे। 6 फरवरी 2022 को अरुणांचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में एक अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में सभी जवान हिमस्खलन की चपेट में आ गये थे।

ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों का नाम
ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों में भारतीय सेना के हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन अरुण कट्टल, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन विशाल शर्मा, राइफलमैन राकेश सिंह, राइफलमैन अंकेश भारद्वाज और जवान गुरबाज सिंह का नाम शामिल है। इन सभी जवानों को तेजपुर स्थित वायु सेना स्टेशन में श्रद्धांजलि दी गई। जवानों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
