logo

दिल्ली : संसद भवन से बंदरों को भगाने के लिए इंसान निकालेंगे लंगूर की आवाज़, जानिये मानदेय राशि

संसद भवन से बंदरों को भगाने के लिए इंसान निकालेंगे लंगूर की आवाज़, जानिये मानदेय राशि

डेस्क:
संसद भवन परिसर में उत्पात मचाने वाले बंदरों को भगाने के लिए इंसान लँगूर की आवाज़ निकालेंगे। इसके लिए 4 लोगों की नियुक्ति की गई है।  ये सभी 4 लोग लंगूर की आवाज निकलने के साथ अन्य उपाय कर बंदरों को भगायेंगे।

सुरक्षा सेवा परिपत्र से मिली जानकारी  
संसद सुरक्षा सेवा के परिपत्र से यह जानकारी मिली है। संसद सुरक्षा सेवा द्वारा 22 जून को जारी परिपत्र के अनुसार, ऐसा पाया गया है कि संसद भवन परिसर में बंदरों की अक्सर मौजूदगी देखी गई है। जिससे भवन के अंदर प्रवेश करने वाले आगंतुकों को खतरा एवं भय की स्थिति पैदा हो सकती है।

नियुक्त कर्मियों ने बताया, हम निकालेंगे लंगूरों की आवाज़  
तय मानदेय के अनुसार नौकरी पर रखे गए कर्मियों ने बताया कि हम लंगूर की आवाज निकालकर और दूसरे तरह के उपायों से बंदरों को भगायेंगे। बंदरों को भगाने के लिये दो तरह के कर्मियों को रखा जाता है। इसमें एक श्रेणी कुशल कर्मियों की है, जिन्हें 17,990 रूपये और दूसरी अकुशल कर्मियों की जिन्हें 14,900 रूपये प्रतिमाह का स्वीकृत मानदेय मिलेगा।