logo

कोलकाता : कैश कांड में तीनों विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट से मिली जमानत

कैश कांड में तीनों विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट से मिली जमानत

कोलकाताः

कोलकाता में गिरफ्तार झारखंड के 3 विधायक की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो गई है। यह सुनवाई कोलकाता हाईकोर्ट में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस अनन्या बंद्योपाध्याय की बेंच में हुई है। तीनों विधायकों को जमानत मिल गई है, उनके साथ दो अन्य लोगों को भी जमानत दी गई है। बता दें कि इस मामले में आईपीसी की धारा 467 जोड़ी गई है। विधायकों की ओर से अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने पक्ष रखा है। कोर्ट ने कहा है कि तीनों विधायकों को 3 माह के लिए कोलकाता में ही रहना होगा। साथ ही उनको अपना पासपोर्ट भी जमा कराना होगा। इसके साथ ही इन तीनों को देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया गया था। बता कि गिरफ्तारी के तुरंत अगले ही दिन पार्टी ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया है। 

 

30 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि 30 जुलाई की शाम झारखंड के तीन विधायक 49 लाख कैश के साथ  गिरफ्तार कर लिए गए थे। इन विधायकों में नमन विक्सल कोंगाडी, डा इरफान अंसारी और राजेश कच्छप शामिल है। तीनों कांग्रेस के विधायक हैं। तीनों को 10 दिन के रिमांड पर भी लेकर पूछताछ की गई। फिलहाल इस मामले भी कुछ भी साफ तौर पर खुलकर सामने नहीं आ रहा है। सीआईडी मामले की जांच कर रही है। सीआईडी की टीम सिर्फ बंगाल ही नहीं, बल्कि दिल्ली, ओड़िशा, असम व झारखंड में भी जांच अभियान चला रही है।