द फॉलोअप डेस्क
आद्रा मंडल के आद्रा-मेदिनीपुर रेलखंड से गुजरने वाली दो ट्रेने को रेलवे द्वारा कैंसिल कर दिया गया है। जबकि, दो ट्रेनों का रूट का बदल दिया गया है। बता दें कि खड़गपुर से 29 नवंबर 2022 को ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी वहीं हटिया से ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी। दरअसल, आद्रा मंडल के आद्रा-मेदिनीपुर रेलखंड पर नॉर्मल हाईट सबवे के निर्माण को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा।

बदली गई ट्रेनों की रूट
29 नवंबर 2022 को ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चन्द्रपुरा, महुदा, आद्रा, खड़गपुर के स्थान पर कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, खड़गपुर होकर जायेगी। जबकि, 29 नवंबर 2022 को ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग खड़गपुर, आद्रा, महुदा, चन्द्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला के स्थान पर खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला होकर जायेगी।