logo

...और जब भागलपुर में एक युवक अपना ही कटा हाथ दूसरे हाथ में लेकर घूमता रहा 

885533.jpeg

भागलपुर

भागलपुर में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका बायां हाथ कट गया। लेकिन युवक इतना साहसी निकला कि वो अपना कटा हुआ बायां हाथ दायें हाथ में लेकर शहर में घूमता रहा। इस दौरान इस युवक के चेहरे पर न तो कोई डर था, न दर्द का भाव। बल्कि वह मुस्कुरा रहा था। रास्ते में जिस किसी ने उसे देखा वो चकित रह गया। घटना रविवार रात की बताई जाती है। लोगों ने इस शख्स को सुलतानगंज के बाजार में घूमते हुए देखा। इसके बारे में लोगों को तब पता चला जब किसी न इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस वीडियो में वह बड़े आराम से धीरे-धीरे चल रहा है। जैसे उसे इलाज की कोई हड़बड़ी नहीं हो। देखने वालों ने बताया कि युवक के कटे हाथ से खून की बूंदें टपक रही थीं। युवक को इस तरह घूमते हुए देखकर इसकी सूचना सुल्तानगंज थाना पुलिस को दी गयी। इसके बाद पुलिस ने काफी मुश्किलों के बाद युवक को तलाश कर पकड़ा। और इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले गये। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे JLNMCH भागलपुर रेफर कर दिया। इस युवक की पहचान भी हो गयी है। युवक बांका जिले के फुल्लीडुमर के कैथा निवासी राधे श्याम यादव का पुत्र सुमन कुमार है। कुछ लोगों का कहना है कि सुमन की मानसिक हालत ठीक नहीं है।