चेन्नईः
चेन्नई में एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई। हालांकि अच्छी बात यह है कि कोई हताहत की खबर नहीं है। यह हादसा उस समय हुआ जब खाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) को व्यस्त बीच-तांब्रम मार्ग की ओर ले जाया जा रहा था।

उच्चस्तरीय जांच का दिया गया आदेश
मिली जानकारी के मुताबिक शेड लाइन से प्लेटफॉर्म 1 पर प्लेटफॉर्म के बफर एंड को तोड़ते हुए यह आगे निकल गई और प्लेटफॉर्म 1 को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस प्रक्रिया में प्लेटफॉर्म शेल्टर क्षतिग्रस्त हो गया और घटना के कारणों का आकलन करने के लिए उचित स्तर पर जांच की जाएगी।
गनीमत थी की प्लेटफॉर्म खाली था
दक्षिण रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस गुगणेशन के मुताबिक, चूंकि रेक पूरी तरह से खाली था। यानी उसमें कोई यात्री नहीं था। प्लेटफॉर्म पर भी उस समय कोई यात्री नहीं था, लिहाजा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। हादसे के बीच शंटर (2 रेक को जोड़ने या हटाने वाला कर्मचारी) ने रेक से छलांग लगा दी। उसे मामूली चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का कारणों की जांच की जायेगी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जाएगी। शुरुआत में यही लग रहा है कि ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। जैसे ही ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरकर प्लेटफॉर्म पर चढ़ा, वहां खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।
पायलट के खिलाफ मामला दर्ज
पायलट के खिलाफ IPC की धारा 279 और रेलवे एक्ट की धारा 151, 154 के तहत मामला दर्ज कराया है। हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं।