डेस्क :
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को कड़ी फटकार लगाई है। नूपुर शर्मा की ही अर्ज़ी पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शर्मा के बयान ने पूरे देश में अशांति फैला दी। बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर विवाद में उनके ख़िलाफ़ देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज हुई सभी FIR को दिल्ली शिफ़्ट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्ज़ी दी थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों को कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने सहरानीय बताया है।

अमित शाह पर कांग्रेस का निशाना
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा गया है। कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, “भाजपा की पाली-पोसी नफ़रत आज देश को निगलने के लिए आतुर है . नूपुर शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी कहीं-न-कहीं गृह मंत्री की नाकामी को दर्शाती है.”
भाजपा की पाली-पोषी नफ़रत आज देश को निगलने के लिए आतुर है।
— Congress (@INCIndia) July 1, 2022
नूपुर शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी कहीं-न-कहीं गृह मंत्री की नाकामी को दर्शाती है।
आवश्यकता है कि गृह मंत्री अपनी बेशर्म चुप्पी से बाहर निकलें। pic.twitter.com/XQ0rb8M1ri
CPI(ML) और AIMIM ने भी सरकार की कार्यशैली और मंशा पर उठाये सवाल
CPI(ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने ट्वीट कर लिखा, सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के ग़ैर-ज़िम्मेदाराना बयान की निंदा की. उनसे देश से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है. सरकार इस तरह की नफ़रत फैलाने वाले बयानों को बढ़ाकर ध्रुवीकरण कर रही है साथ ही ऐसे लोगों को बचा भी रही है.” वही AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "हैदराबाद में उनकी नेशनल एग्जेक्युटिव कमिटी की मीटिंग हो रही है, नूपुर शर्मा उसकी मेंबर है। क्या देश के प्रधानमंत्री ने नूपुर शर्मा को वहां आने के लिए दावत दी है? क्या नेशनल एग्जेक्युटिव कमिटी उस पर बात करेगी? आपने किस जगह से नूपुर शर्मा को हटाया? आपने प्रवक्ता पद से निलंबित किया लेकिन नेशनल एग्जेक्युटिव कमिटी की मेंबर वो आज भी हैं." ओवैसी ने यह भी कहा कि हम पीएम से पूछना चाह रहे हैं कि आप नूपुर शर्मा को कब तक बचाएंगे. उन्हें गिरफ़्तार क्यों नहीं करवाते?"
Supreme Court slams Nupur Sharma's irresponsible statement, asks her to tender unconditional apology to the country. It also amounts to an indictment of the hate-filled polarising discourse promoted by the regime and the impunity granted to hate merchants.https://t.co/JEihXM147I
— Dipankar (@Dipankar_cpiml) July 1, 2022
उदयपुर में हुई वारदात के लिए शर्मा का बयान जिम्मेदार
नुपूर शर्मा की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उनके बयानों को उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण वारदात के लिए ज़िम्मेदार बताया। कांग्रेस ने बयान जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को उनका असली चेहरा दिखाने का काम किया है। इसमें कुछ छिपा हुआ नहीं है कि बीजेपी सांप्रदायिक तनाव बढ़ाकर फ़ायदा उठाती है। कोर्ट ने हर एक व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास को मज़बूत करने का काम किया है जो इस तरह की देश को तोड़ने वाली विचारधारा के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं।
Our statement on the Supreme Court's observations on the BJP Spokesperson's case pic.twitter.com/kCkxITGHVU
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) July 1, 2022