रांचीः
खनन पट्टा और शेल कंपनी से जुड़े हाई कोर्ट के जिस फैसले को सीएम हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है उसमें आज सुनवाई हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। फैसला आने तक सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की सुनवाई पर रोक लगा दी है। इससे यह साफ हो गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत दी गई है। इससे पहले 12 अगस्त को आंशिक रूप से सुनवाई हुई थी जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने याचिका को खारिज करने की मांग की थी क्योंकि उनका कहना था कि यह दोनों याचिका राजनीति से प्रेरित है। अधिवक्ता कपिल सिब्बल को अदालत में दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया था।
