logo

Mission Moon : 4 साल बाद फिर भारत ने आसमान में लगाई छलांग, चंद्रयान-3 हुआ लॉन्च

4 साल बाद फिर भारत ने आसमान में लगाई छलांग, चंद्रयान-3 हुआ लॉन्च

द फॉलोअप डेस्क
चंद्रयान-3 का श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण हुआ है। 14 जुलाई 2023 को 2:35 मिनट पर चंद्रयान-3 ने उड़ान भरी। इसके लैंडर के चंद्रमा की सतह पर 23 या 24 अगस्त को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है। अगर दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन सितंबर 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है, जिसके चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करने की उम्मीद है।