डेस्क:
जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की कल शुक्रवार को गोली(Bullet) मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra modi) सहित दुनिया भर के नेताओं दु:ख जताया है। हालांकि, शिंजो आबे की हत्या को समाजवादी(Samajwadi) पार्टी के नेता ने अजीबोगरीब बयान देते हुए भारत सरकार की अग्निपथ(Agneepath) योजना से जोड़ दिया है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक सपा प्रवक्ता नितेंद्र सिंह यादव(Narendra singh yadav) ने भारत सरकार को जापान की इस घटना से सबक लेने की सलाह दी है। नितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जापान की इस दुःखद घटना के बाद भारत सरकार को अपनी सेना भर्ती की अग्निपथ योजना पर फिर से विचार(Rethink) करना चाहिए।

पूर्व नौसैनिक के द्वारा शिंजो आबे की हत्या के कारण अग्निपथ योजना का जिक्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शिंजो आबे पर गोली चलाने के आरोपी तेत्सुया यामागामी ने तीन साल जापानी नेवी में अपनी सेवाएं दी थीं। यामागामी जापानी मेरिटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JMSDF) में काम कर चुका था। जापान के एक मीडिया हाउस NHK के मुताबिक यामागामी शिंजो आबे की नीतियों से असंतुष्ट था और उनको जान से मारना चाहता था।

पेंशन नहीं मिलने से पूर्वसैनिक के नाराजगी का शक
शिज़ो आबे को गोली मारने वाला शख्स अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक़ जापानी नौसेना का पूर्व सैनिक था और आबे की नीतियों से नाराज था। इसी बात को आधार बनाते हुए सपा प्रवक्ता नितेंद्र सिंह यादव ने इस घटना को अग्निपथ योजना से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की दुःखद मृत्यु के लिए एक बिना पेंशन पाने वाला सेना का व्यक्ति जिम्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार को इससे सबक लेना चाहिए। नितेंद्र सिंह ने कहा,जैसे कि मौजूदा समय में भारत में अग्निवीर तैयार करने की योजना है। यामागामी उसी तरीके की फौज का सिपाही था। इसलिए इस घटना से सबक लेते हुए मैं भारत सरकार से भी मांग करूंगा कि इस तरह की चीजों पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में भारत के साथ इस तरीके की कोई दुर्घटना न हो। खबर के मुताबिक कांग्रेस के भी नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा है कि शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स यामागामी जापान की JMSDF यानी बिना पेंशन वाली सेना में काम कर चुका था। इन प्रतिक्रियाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ऐसे बयानों को घटिया राजनीति जरिया करार दिया है।