logo

मणिपुर में सुरक्षाबल ने मार गिराये 11 कुकी आतंकी, एक जवान के शहीद होने की खबर

मणिपुर में सुरक्षाबल ने मार गिराये 11 कुकी आतंकी, एक जवान के शहीद होने की खबर

मणिपुर 

मणिपुर के जिरिबाम में 11 संदिग्ध कुकी आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान भी शहीद हो गया। एक अन्य खबर के मुताबिक पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में सोमवार को संदिग्ध कुकी उग्रवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 11 संदिग्ध उग्रवादियों की मौत हो गई। संदिग्ध उग्रवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया था, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। जिरीबाम जिले के जिला अधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया। बता दें कि मणिपुर में साल 2023 में हिंसा भड़की थी और अब तक 200 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है।


 

Tags - Kuki Manipur National News National News Update National News live Country News Breaking