logo

दिल्ली : लालू यादव की सेहत में सुधार ,आज एम्स से मिलेगी छुट्टी

लालू यादव की सेहत में सुधार ,आज एम्स से मिलेगी छुट्टी

पटनाः
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आज दिल्ली एम्स से छुट्टी मिल जाएगी। जिसके बाद वह अपनी बेटी मीसा भारती के घर पर रूकेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि थोड़ा सेहत में सुधार होते ही वह पटना लौट सकते हैं। फिलहाल परिजनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 


सीढ़ियों से फिसल कर गिर गये थे
बता दें कि लालू प्रसाद पिछले दिनों पटना के सरकारी आवास में असंतुलित होकर  सीढियों से गिर गए थे। इस दौरान उनके कमर और कंधे मे चोट आई थी। इसके अलावा उनकी तबीयत भी पहले से ही खराब थी। तब जाकर उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।