द फॉलोअप डेस्क
27 नवंबर 2022 को कंद्र सरकार क़ी एक टीम पेंशन एंव पेशनभोगी कल्याण विभाग रांची पहुंचेगी। भारतीय स्टेट बैंक, रांची मुख्य शाखा, कोर्ट कंपाउंड में केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के लिए यह अभियान आयोजित की जायेगी। जहां सुबह 10 बजे से सभी पेंशनभोगी डिजिटल माध्यम से अपने जीवन प्रमाण पत्र केंद्र पर जाकर जमा करा सकेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा देने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने शुरू किया है। इसे राज्य मंत्री (PP) डॉ जितेंद्र सिंह ने नवंबर 2021 में एंड्रॉइड मोबाइल फोन के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक शुरू की थी। हालांकि, पहले पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाण पत्र भौतिक रूप में जमा करते थे। जिसके कारण पुराने पेंशनभोगियों को बैंकों के बाहर घंटों इंतेजार करना पड़ता था। लेकिन, अब डिजिटल होने से पेंशनभोगियों को कतार में लगकर इंतेजार नहीं करना पड़ रहा है।

डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा
डिजिटल मोड के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र को बढ़ावा देने और फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक को लोकप्रिय बनाने के लिए विभाग एक विशेष राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू कर रही है। इसी को लेकर सभी पंजीकृत पेंशनभोगी संघों, पेंशन संवितरण बैंकों, भारत सरकार के मंत्रालयों और सीजीएचएस वेलनेस सेंटरों को निर्देश दिया गया है कि वे पेंशनभोगियों के ‘EASE OF LIVING’ के लिए विशेष कैंप आयोजित करें।
