logo

झटका : भारतीय किसान यूनियन से राकेश टिकैत 'आउट'!  संगठन की बैठक में हुआ फैसला

भारतीय किसान यूनियन से राकेश टिकैत 'आउट'!  संगठन की बैठक में हुआ फैसला

लखनऊ: 

भारतीय किसान यूनियन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र द्वारा पारित 3 विवादित कृषि कानूनों के विरोध में 1 साल तक चले आंदोलन के दौरान चर्चा में आए किसान नेता राकेश टिकैत और उनके भाई नरेश टिकैत को संगठन से निकाल दिया गया है। सूचना है कि देश का सबसे बड़ा किसान संगठन 2 हिस्सों में बंट चुका है। बता दें कि राकेश टिकैत के पिता और दिवंगत किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के दिन ये बड़ा फैसला किया गया।

भारतीय किसान यूनियन का पुनर्गठन
गौरतलब है कि यूपी की राजधानी लखनऊ में राजेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक बुलाई गई थी। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का गठन करने का फैसला किया। संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ही होंगे। गौरतलब है कि अब तक भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत थे। लखनऊ वाली बैठक में नरेश टिकैत और राकेश टिकैत शामिल नहीं हुए। कहा जा रहा है कि यूनियन के कई नेता राकैश टिकैत से नाराज चल रहे हैं। 

भारतीय किसान यूनियन ने किया था नेतृत्व
बता दें कि केंद्र द्वारा पारित तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर देशभऱ में आंदोलन हुआ। आंदोलन का केंद्र हरियाणा-दिल्ली-पंजाब बॉर्डर था। किसान पूरे 1 साल तक यहां डटे रहे। आखिरकार प्रधानमंत्री को नेशनल टेलीविजन पर आकर ऐलान करना पड़ा की सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले रही है।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। तब राकेश टिकैत और राजेश सिंह चौहान साथ थे।