logo

दिल्ली : राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे पदभार

राजीव कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 15 मई को संभालेंगे पदभार

दिल्ली: 

निर्वाचन आय़ुक्त राजीव केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। गुरुवार को इसकी घोषणा की गई है। कानून मंत्रालय द्वारा अधिसूचना के मुताबिक राजीव कुमार 15 मई को अपना पदभार संभालेंगे। मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को खत्म हो रहा है। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राजीव कुमार को शुभकामना दी। 

14 मई को खत्म होगा सुशील चंद्रा का कार्यकाल
गौरतलब है कि मौजूदा मुख्य चुनाव आय़ुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई को खत्म हो रहा है। सुशील चंद्रा फिलहाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 की धारा 9(ए) के तहत नोटिस जारी करने की वजह से चर्चा में हैं। गौरतलब है कि पहले मुख्यमंत्री को जवाब दाखिल करने के लिए 10 मई तक का वक्त दिया गया था लेकिन सीएम हेमंत सोरेन ने अतिरिक्त समय की मांग की। चुनाव आयोग ने सीएम को 20 मई तक का वक्त दिया है। 

सीएम हेमंत सोरेन को 20 मई तक देना है जवाब
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग की नोटिस का जवाब 20 मई तक देना है। इसका मतलब होगा कि उस समय मामले को राजीव कुमार देखेंगे। इस वर्ष के अंत तक होने वाला गुजरात विधानसभा चुनाव भी उन्हीं की अगुवाई में होगा।