डेस्कः
यूक्रेन से वन्दे भारत के पहियों की पहली खेप 12 मई को भारत पहुंचेगी। ये पहिये यूक्रेन में तैयार होकर पहले सड़क मार्ग से रोमानिया पहुँचे, अब इन पहियों को रोमानिया से भारत के लिए एयरलिफ्ट कर चेन्नई लाया जायेगा। यह कुल 128 तैयार पहियों की पहेली खेप हैं। सभी 128 पहियों को तीन खेप में भारत लाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक़ 40 से अधिक पहियों को पहली खेप में लाया जायेगा। अगले दो खेप में बाकी बचे पहिये भारत आयेंगे।

2023 तक नई संस्करण की 75 वन्दे भारत तैयार करने का लक्ष्य
भारत में चलने वाली ट्रेन वन्दे भारत का नया संस्करण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में तैयारी हो रहा है। अगस्त 2023 तक ऐसी नई संस्करण की 75 वन्दे भारत तैयार कर उन्हें रोल आउट करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल पहली ट्रेन के लिए 128 पहियों को भारत लाया जा रहा है।

कुल 36000 पहियों का दिया था आर्डर
भारत ने यूक्रेन के सामान्य हालात के दौरान उसे कुल 36000 हज़ार पहियों का आर्डर दिया था। लेकिन,युद्ध के हालत में यूक्रेन के फर्म ने पहियों के उत्पादन पर रोक लगा दिया। फर्म का कहना है कि उसके ज्यादातर कर्मचारी चल रहे युद्ध में शामिल हो गए है। इस बीच रेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय और यूक्रेन में भारतीय दूतावास के साथ कई बैठके कर तैयार पहियों को भारत लाने का रास्ता निकाल लिया है। जिससे की इसी साल जुलाई में होने वाले ट्रायल रन में कोई देरी न हो।