logo

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दिया खुली बहस का न्योता, बोले- आ जाइये; डरिए मत

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को दिया खुली बहस का न्योता, बोले- आ जाइये; डरिए मत

द फॉलोअप नेशनल डेस्क:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को खुली बहस का न्योता दिया है। वीडियो संदेश जारी करके राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा है कि आ जाइये, डरिए मत। राहुल गांधी ने कहा कि खुले मंच पर वित्त व्यवस्था, वित्तीय ढांचा, यूएस बिजनेस डील और अडानी के मुद्दे पर बहस होगी। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा है कि बहस की जगह आप चुनिए। राहुल गांधी ने कहा कि बहस की चुनौती दिए 24 घंटे बीत चुके हैं, आप कहते हैं कि विपक्ष देशद्रोही है, लेकिन देशद्रोही कौन है। विदेशी शक्तियों का कनेक्शन किसका है? यह किस प्रकार का कनेक्शन है? बहस होगी औरर आप आइए। जल्दी कीजिए, डरिए मत। 

 

राहुल गांधी ने इन मुद्दों पर बहस की चुनौती दी
राहुल गांधी ने कहा कि मैं और आप मिलेंगे। मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी जिसमें एक तरफ आप बैठोगे और दूसरी ओर मैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कहा कि जज भी आपकी मर्जी का होगा, चाहें तो आप मोहन भागवत को बिठा लीजिए। नेता विपक्ष ने कहा कि फाइनेंशियल सिस्टम और स्ट्रक्चर पर सवाल उठेगा। हम पूछेंगे कि US डील कैसे हुई, क्यों हुई और इतनी जल्दी क्या थी। डील व्यक्तिगत तौर पर आपने क्यों की और कैबिनेट को इसकी जानकारी क्यों नहीं थी? अडानी और एपस्टीन फाइल पर भी बात होगी। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से बहस करके दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही है।

 

राहुल गांधी ने मुकदमों का जिक्र भी किया
राहुल गांधी ने कहा कि इस बहस में मेरे ऊपर आपके द्वारा लगाए गये आरोप भी साफ हो जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ मानहानि के 45 मुकदमे दर्ज हैं। राहुल गांधी ने कहा कि हालांकि, आप बहस की चुनौती और विदेशी कनेक्शन पर मानहानि का मुकदमा नहीं कर रहे हैं। इन मुद्दों पर भी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चुनौती देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसपर भी खुली बहस होगी। 

सरकार और पीएम पर हमलापर हैं राहुल गांधी
इन दिनों राहुल गांधी, पीएम मोदी और उनकी सरकार पर खूब हमलावर हैं। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में भाग लिया था। चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट को लेकर भी विपक्ष, सरकार पर हमलावर है। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को खुली बहस का न्योता दिया हो। 

Tags - Rahul GandhiNarendra ModiDebate ChallengeSIRModi Government