logo

दिल्ली : नन्हें गेंदबाज के फैन हो गये राहुल गांधी! खेत में मछली का जाल लगाकर कर रहा था प्रैक्टिस, देखें VIDEO

नन्हें गेंदबाज के फैन हो गये राहुल गांधी! खेत में मछली का जाल लगाकर कर रहा था प्रैक्टिस, देखें VIDEO

डेस्क: 

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक नन्हें क्रिकेटर के कायल हो गये हैं। नन्हें क्रिकेटर (Little Cricketer) ने राहुल गांधी को इतना प्रभावित किया वे उसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। यही नहीं! राहुल गांधी ने बकायदा अपने ऑफिशियल ट्विटर पर उस नन्हें क्रिकेटर का वीडियो भी शेयर किया और उसे अद्भुत प्रतिभा का धनी बताया। 

मछली का जाल लगाकर किया प्रैक्टिस
दरअसल, राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक प्रैक्टिस नेट दिख रहा है। ये शायद मच्छरदानी से ही बनाया गया है। नेट्स के बीचों-बीच विकेट गड़ा है। सामने से एक छोटा बच्चा रनअप पर दौड़ता हुआ आता है और गेंद फेंकता है। वायरल वीडियो में बच्चा जिस लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करता दिख रहा है वो सच में अद्भुत है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे ने लगभग यॉर्कर लेंथ की गेंद डाली है। बच्चे द्वारा फेंकी गई गेंद सीधे विकेट को हिट करती है। बच्चे का रनअप भी शानदार है। 

राहुल गांधी ने सीएम गहलोत को दिया निर्देश
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उक्त बच्चे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हमारे देश के कोने-कोन में अद्भुत प्रतिभा छिपी हुई है। इसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग करते हुए राहुल गांधई ने लिखा कि अशोक गहलोत जी से मेरा निवेदन है कि इस बच्चे का सपना साकार करने में कृपया उसकी सहायता करें। दरअसल, गेंदबाजी की प्रैक्टिस करता बच्चा राजस्थान की ही रहने वाला बताया जाता है। वीडियो राजसमंद का है। 

 

राजस्थान के राजसमंद में रहता है बच्चा
बता दें कि इस वीडियो को पहले दीपक शर्मा नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया था। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि राजस्थान के राजसमंद ज़िले का यह 16 वर्षीय बच्चा अद्भुत प्रतिभा का धनी है। छोटे से गांव में मछली के जाल को नेट्स बना कर अभ्यास कर रहे भरत सिंह का जज़्बा देखते ही बनता है। अगर इस युवा को प्रोफेश्नल मदद मिल जाए तो क्या पता आगे चल कर देश को एक शानदार गेंदबाज मिल जाए।