द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 21 मार्च तक उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन) के तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। अपने दौरे के दौरान आज शुक्रवार सुबह वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं और उनसे मुलाकात की। राष्ट्रपति के इस वृंदावन दौरे के दौरान भक्ति और सादगी का अनूठा संगम देखने को मिला। राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े 7 बजे सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच आश्रम पहुंचीं। आश्रम में प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति से मिलकर उनको ब्रज की महिमा और सेवा भाव का महत्व समझाया। बता दें कि मथुरा जनपद की सीमा में यह पाबंदी 19 मार्च को सुबह 10:00 बजे से लागू हो गई है और 21 मार्च को शाम 05:00 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान जिले में ड्रोन, पतंग या किसी भी प्रकार के गुब्बारे उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान सबसे पहले 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर पहुंची, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया। बता दें कि लगातार अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मथुरा और वृंदावन सहित प्रमुख धार्मिक शहरों का दौरा कर रही हैं, और समारोहों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं।
.jpg)
जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति नीम करोली बाबा के स्मारक का भी दौरा करेंगी। शाम को वे रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में एक नए ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। इस दौरान, राष्ट्रपति साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित संस्था वात्सल्य ग्राम में रुकेंगी, जो बुजुर्गों और अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए जानी जाती है। राष्ट्रपती की यह यात्रा 21 मार्च को गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में प्रार्थना के साथ समाप्त होगी, जिसके बाद वे नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले सात मील की पारंपरिक गोवर्धन परिक्रमा करेंगी। राष्ट्रपति के मथुरा और वृंदावन दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने सुरक्षा कारणों और आतंकी संगठनों के संभावित खतरों के मद्देनजर पूरे जनपद को 'नो-फ्लाई जोन' घोषित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आदेश दिया गया है।