पणजीः
गोवा में प्रमोद सावंत ने सीएम पद की शपथ ले ली है। प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ समारोह नार्थ गोवा के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हुआ है। स्टेडियम में करीब 8 हजार के आसपास गोवा की जनता, बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके साथ भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो, रवि नाइक, नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे, अतानासियो मोनसेरेट और गोविंद गौडे ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजू
समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा,नितिन गडकरी सहित बीजेपी के सभी राज्यों के सीएम को भी शपथ समारोह में शामिल हुए। शपथग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए डाबोलिम एयरपोर्ट से पणजी शहर तक कई जगह बीजेपी ने बड़े होर्डिंग और बैनर्स लगाए गए। जिसमें गोवा की जनता का आभार बीजेपी ने माना है।

दो दिन विशेष अधिवेशन
29 और 30 मार्च को 2 दिन का विशेष अधिवेधन भी बुलाया गया है जिसमें प्रोटेम स्पीकर गोविंद गांवकर अध्यक्षता करेंगे। इस अधिवेशन में राजपाल का अभिभाषण और स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विधायक आलेक्स सिक्वेरा को विधानसभा का स्पीकर बनाए जाने को लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।