logo

जब दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगी LED स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील फिल्म, पुलिस ने क्या बताया 

जब दिल्ली के कनॉट प्लेस में लगी LED स्क्रीन पर चलने लगी अश्लील फिल्म, पुलिस ने क्या बताया 

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में उस समय अफरा-तफरी मच गयी जब यहां लगी एक एलईडी स्क्रीन में अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। दरअसल इस स्क्रीन पर विज्ञापन दिखाया जाता है  लेकिन कल रात इस पर अश्लील फिल्म चलने लगी। एक राहगीर की नजर इस पर पड़ी तो उसने पुलिस को इसका सूचना दी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि साइबर हैकर ने ये कारनामा किया है। दिल्ली पुलिस इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। इस बीच कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


गौरतलब है कि कनॉट प्लेस के H ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड लगा है। इस बोर्ड पर रात तकरीबन 10:30 बजे अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा तो मामले की शिकायत पुलिस से की। दिल्ली पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि क्या विज्ञापन बोर्ड को किसी ने हैक कर लिया था या फिर किसी ने इस तरह की हरकत की है। 

Tags - pornographicConnaught Place FILMNational News