logo

चर्चित IAS टीना डाबी बनी मां, बीते साल हुई थी प्रदीप गवांडे से शादी

चर्चित IAS टीना डाबी बनी मां, बीते साल हुई थी प्रदीप गवांडे से शादी

द फॉलोअप डेस्कः
मशहूर आईएएस ऑफिसर टीना डाबी मां बन गई है। शुक्रवार को जयपुर के एक अस्पताल में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे अपनी शादी के एक साल बाद एक बच्चे के माता-पिता बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने इस साल के शुरुआत में ही अपनी गर्भावस्था के कारण जयपुर में एक गैर-क्षेत्रीय पद की मांग की थी। जुलाई में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जैसलमेर को अलविदा कह दिया था। 


बहन ने गोदभराई की तस्वीर जारी की थी
पिछले हफ्ते टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने बेबी शॉवर सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस समय टीना डाबी और प्रदीव गवांडे के परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों ही आईएएस अधिकारी को पहली बार माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाईयां मिल रही है। बता दें कि टीना डाबी और प्रदीव गवांडे ने पिछले साल 2022 में शादी की थी, जिस कारण मशहूर आईएएस फिर से सुर्खियों में आ गई थीं। 


साल 2015 बैच की टॉपर
आपको बताते चलें, साल 2015 बैच की आईएएस टॉपर टीना डाबी जैसलमेर की पहली महिला जिला कलेक्टर थीं जहां पर टीना डाबी की प्रदीप गवांडे से मुलाकात कोविड महामारी के दौरान हुई थी। यह टीना डाबी की दूसरी शादी है। यहां पर पिछले हफ्ते टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने बेबी शॉवर सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। पहली शादी , बैचमेट अतहर आमिर खान के साथ की थी, यहा पर नहीं चलने के बाद टीना ने तलाक ले लिया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N