डेस्कः
पीएम नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे ( Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन करने के लिए स्टेज पर पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज जालौन में 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। अब बस कुछ ही देर में पीएम बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।

जनसभा भी संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. रिकॉर्ड समय और अनुमानित लागत से कम खर्च में बने इस एक्सप्रेस-वे से न सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी
