PM Narendra Modi reaches Deoghar
Jharkhand news,Jharkhand Daily News,Jharkhand Update,Jharkhand Local News,Jharkhand ki khabar,Devghar News,Devghar Airport,Devghar First
देवघर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी,राज्य को देगे बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देवघर एयरपोर्ट पहुंच गए है। इन दौरान उनके स्वागत के लिए सीएम हेमंत सोरेन,राज्यपाल रमैश बैस,केदीय मंत्री अर्जुन मुडा, निशिकांत दुबे और पूर्व मुख्यमंत्री रधुवर दास मौजूद रहें। बता दें कि अब से छोड़ी देर बाद वे एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। उनके स्वागत के लिए आम लोग ,बच्चे सभी मौजूद है।
बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना
सबसे पहले पीएम देवघर एयरपोर्ट पर करीब दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर देवघर एयरपोर्ट पहुंचे । इसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। यह पूजा करीब 20 मिनट की होगी। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए देवघर कॉलेज के मैदान को चुना गया है, जहां लाखों लोग जुटने वाले हैं। करीब 2 बजे पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।