logo

दिल्ली : कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटे खिलाड़ियों से PM ने की मुलाकात, झारखंड की बेंटियां भी शामिल 

कॉमनवेल्थ गेम्स से लौटे खिलाड़ियों से PM ने की मुलाकात, झारखंड की बेंटियां भी शामिल 

रांचीः
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। उन्होंने उनकी तुलना भारत की स्वतंत्रता के क्रांतिवीरों से करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश को सिर्फ एक पदक या गर्व करने का अवसर ही नहीं देते बल्कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को सुदृढ करने का भी मौका देते हैं। 61 पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निवास पर मुलाकात की। झारखंड के लिए यह खास इसलिए भी रहा कि क्योंकि झारखंड की कई बेटियों ने भी आज पीएम से मुलाकात की


मेडल विनर्स से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों से कहा, ‘आप सभी बाकी क्षेत्रों में भी युवाओं को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं. आप सभी देश को एक संकल्प, एक लक्ष्य के साथ जोड़ते हैं जो हमारी आजादी की लड़ाई की भी बहुत बड़ी ताकत थी।  अनगिनत क्रांतिवीरों की भी धारा अलग थी लेकिन लक्ष्य एक था।  आप सभी का राज्य, जिला, गांव, भाषा कोई भी हो लेकिन आप भारत के मान अभिमान के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। 


क्या कहा पीएम ने 
पीएम ने इस दौरान कहा , ‘जब अनुभवी शरत (टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल) दबदबा बनाते हैं और अविनाश (साबले), प्रियंका (गोस्वामी) और संदीप (कुमार) पहली बार दुनिया के श्रेष्ठ एथलीट को टक्कर देते हैं तो नए भारत की भावना दिखती है। भावना यह कि हम हर रेस में , हर प्रतिस्पर्धा में टक्कर देने को तैयार खड़े हैं।’


बुधवार को झारखंड लौटीं हैं 
बता दें कि राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंड की  खिलाड़ी सलीम, निक्की और सरिता बुधवार को झारखंड लौटीं। रांची एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत किया गया था। 10 अगस्त को झारखंड में रांची मोरहाबादी मैदान में आयोजित झारखंड जानजाति महोत्सव में भी तीनों खिलाड़ियों को सम्नानित किया गया।